Post Office Senior Citizen Saving Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खासतौर पर बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम वरिष्ठ नागरिक बचत योजना है। अक्सर देखने को मिलता है कि रिटायर होने के बाद बुजुर्गों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद जो आपको पैसे मिले हैं। उसे आप पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करने पर आपको जबरदस्त रिटर्न मिल रहा है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है, जो कि कई बैंकों के एफडी रेट से भी ज्यादा है। इसके अलावा इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे भी मिल रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -