फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post office Scheme: इस स्कीम में मात्र 10 हजार रुपये निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 16 लाख का फंड

Sun, 06 Mar 2022 04:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम - फोटो : Istock
आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। इस योजना का नाम पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है। इसमें निवेश करके आप मैच्योरिटी के समय अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। हम में से अधिकतर लोग अपने बचत किए गए पैसों को सही जगह पर निवेश करने की योजना बनाते हैं। हालांकि, जानकारी के अभाव में हम उन्हें ठीक जगह पर इन्वेस्ट नहीं कर पाते। ज्यादातर लोग अपने बचत के पैसों को बैंक में ही जमा रहने देते हैं। ऐसे में उन्हें उन पैसों पर सही ब्याज दर नहीं मिल पाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। मौजूदा समय में इस स्कीम में निवेश करने पर 5.8 प्रतिशत का इंटरेस्ट दिया जा रहा है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम - फोटो : Istock
अगर आप भी 10 हजार रुपये निवेश करके मैच्योरिटी के समय 16 लाख रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश 10 सालों तक करना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम - फोटो : Istock
वर्तमान समय में इस स्कीम में इन्वेस्ट करने पर 5.8 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। ऐसे में 10 सालों के बाद 5.8 प्रतिशत की ब्याज दर के साथ आप 16 लाख 28 हजार रुपये का फंड इकट्ठा कर सकेंगे।

4 of 5
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम - फोटो : istock
इन पैसों का इस्तेमाल आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन पैसों के जरिए अपने दूसरे जरूरी कार्य जैसे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई या बेटी की शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम - फोटो : istock
इस स्कीम में निवेश करते समय आपको नियमित तौर पर पैसों को जमा करना होगा। भूल चूक अगर आप किसी महीने अपनी किस्त के पैसों को जमा नहीं कर पाते, तो इस स्थिति में आपके ऊपर 1 प्रतिशत का जुर्माना लगेगा। वहीं अगर आप 4 बार किस्त के पैसों को जमा नहीं कर पाते, तो ऐसे में आपके खाते को बंद कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें