फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम दे रही शानदार रिटर्न, निवेश करने पर मिल रहे ये जबरदस्त फायदे

Wed, 14 Feb 2024 11:49 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : iStock
हम सभी लोग अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करने की योजना बनाते हैं। हालांकि, जानकारी के अभाव में हम उसको कई बार किसी ऐसी स्कीम्स में निवेश कर देते हैं, जहां से हमको उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिलता है। अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका नाम पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करके आप अपनी बंपर कमाई कर सकते हैं। देशभर में पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। देश में कई लोग पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में अपने बचत के पैसों को निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : iStock
वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 6.7 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में आप न्यूनतम 100 रुपये के निवेश से खाता खुलवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : istock
खास बात यह है कि पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह स्कीम निवेश के लिहाज से पूरी तरह से सुरक्षित है।

4 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : पिक्साबे
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 18 या उससे अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति अपना खाता खुलवाकर निवेश शुरू कर सकता है। अगर खाता खुलवाने के बाद आप निवेश राशि का तय समय पर भुगतान नहीं करते हैं। ऐसे में आपसे डिफाल्ट शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : istock
वहीं अगर आप चार बार लगातार डिफॉल्ट हो जाते हैं। इस स्थिति में खाता बंद हो जाएगा। इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको लोन की सुविधा भी मिलती है। 

IRCTC: उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, सिर्फ इतने रुपये है किराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें