PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चलने वाली कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और मध्यम वर्ग को लाभ दिया जा रहा है। इन योजनाओं पर काफी पैसे भी खर्च किए जाते हैं। उदाहरण के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...