फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MIS: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, हर महीने मिलेंगे 4,950 रुपये

Mon, 12 Dec 2022 12:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : Istock
Post Office Monthly Income Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस योजना का नाम मंथली इनकम स्कीम है। देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो ऐसी निवेश योजनाओं की तलाश करते हैं, जहां पर उनको बिना जोखिम के अच्छा रिटर्न मिलता रहे। अगर आप भी किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जहां पर आपको गारंटीड रिटर्न मिले।

ऐसे में आप पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करने पर आपको सुरक्षा और रिटर्न दोनों का फायदा मिल रहा है। देश में कई लोग पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको हर महीने गारंटीड रिटर्न का फायदा मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं मंथली इनकम स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : istock
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश करने पर आपको सालाना 6.6 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिलता है। इस योजना में आप न्यूनतम एक हजार रुपये और अधिकतम 4.5 लाख रुपये की इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : istock
मान लीजिए अगर आप पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 4.5 लाख रुपये की इन्वेस्टमेंट करते हैं। ऐसे में आपको सालाना 6.6 प्रतिशत के इंटरेस्ट रेट के साथ 29,700 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे।

 

PM Kisan Yojana: सरकार इन किसानों को नहीं देगी 13वीं किस्त का लाभ, कहीं आप भी तो शामिल नहीं लिस्ट में

4 of 5
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : i stock
इस स्थिति में आपको हर महीने 2,475 रुपये मिलेंगे। वहीं अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर (4.5 + 4.5 = 9 लाख) रुपये की इन्वेस्टमेंट करते हैं। ऐसे में आपको सालाना 6.6 प्रतिशत के इंटरेस्ट रेट के साथ 59,400 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : i stock
इस स्थिति में आप दोनों लोग मिलकर हर महीने 4,950 रुपये ब्याज का फायदा उठा सकते हैं। देश में कई लोग पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश कर रहे हैं।

Credit Card: भूल गए हैं क्रेडिट कार्ड का बकाया पेमेंट करना, तो नहीं लगेगा जुर्माना, जानिए क्या है नियम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें