फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: सरकार इन किसानों को नहीं देगी 13वीं किस्त का लाभ, कहीं आप भी तो शामिल नहीं लिस्ट में

Mon, 12 Dec 2022 11:30 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में एक बड़ी आबादी छोटे और सीमांत किसानों की है। आज भी ये किसान कर्ज के सहारे खेती करते हैं। अगर तय समय पर इन किसानों की फसल ठीक ढंग से तैयार नहीं होती है। ऐसे में इनको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देश में किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी सिलसिले में साल 2018 में भारत सरकार ने एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के जरिए सरकार किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का काम कर रही है। योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल तीन किस्त के रूप में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अब तक किसानों के खाते में भारत सरकार ने कुल 12 किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको उन किसानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके खाते में 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आप किसी संवैधानिक पद पर काम करते हैं। इस स्थिति में आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। इसके अलावा अगर आप सरकारी पेंशन लेते हैं। ऐसे में भी आप इस स्कीम का लाभ नहीं उठा सकते हैं। 

IRCTC Tour Package: IRCTC करा रहा है फ्लाइट से मलेशिया और सिंगापुर का टूर, महज इतना है किराया

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इसके अलावा अगर आपने अब तक भूलेख सत्यापन और अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। इस स्थिति में भी आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

इस दिन जारी हो सकती है 13वीं किस्त

भारत सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त को देश के करोड़ों किसानों के खातों में ट्रांसफर कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार अगले महीने जनवरी 2023 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त को जारी कर सकती है।

Credit Card: भूल गए हैं क्रेडिट कार्ड का बकाया पेमेंट करना, तो नहीं लगेगा जुर्माना, जानिए क्या है नियम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें