फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office: पोस्ट ऑफिस की इस योजना में 299 रुपये के निवेश पर मिलेगा 10 लाख का फायदा, जानें क्या है स्कीम

Fri, 26 Aug 2022 11:54 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Post Office Accident Insurance Policy - फोटो : Istock
Post Office Accident Insurance Policy: अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हम सभी लोग कई तरह की स्कीम्स में निवेश करते हैं। हालांकि, दुर्भाग्यवश अगर परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में परिवार के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। अगर आप अपनी गैरमौजूदगी में अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। ये इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक की एक एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी है। इस ग्रुप एक्सीडेंटल प्लान को टाटा एआईजी के साथ मिलकर चलाया जा रहा है। इस स्कीम में आप हर साल 299 रुपये या 399 रुपये का प्रीमियम भरकर 10 लाख रुपये तक के बीमा कवर का लाभ उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पोस्ट की इस खास स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Post Office Accident Insurance Policy - फोटो : iStock
पोस्ट ऑफिस की इस एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी के अंतर्गत आपको दुर्घटना होने पर बीमा कवर का लाभ मिलता है। अगर आपके साथ दुर्भाग्यवश कोई दुर्घटना होती है। इस स्थिति में आपको आईपीडी के खर्चे के लिए 60 हजार और ओपीडी के लिए 30 हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Post Office Accident Insurance Policy - फोटो : iStock
इसके अलावा अगर बीमाधारक की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में उसके द्वारा तय किए गए नॉमिनी या आश्रितों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है। इसके अलावा बीमाधारक के दो बच्चों की पढ़ाई के लिए 1 लाख और ट्रांसपोर्ट का खर्चा भी दिया जाता है। 

4 of 5
Post Office Accident Insurance Policy - फोटो : istock
वहीं अगर दुर्घटना में बीमा धारक अगर दिव्यांग हो जाता है। इस स्थिति में उसको 10 लाख रुपये दिए जाते हैं। पॉलिसी के अंतर्गत दुर्घटना में बीमा धारक की मृत्यु होने पर उसके अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार रुपये दिए जाने की भी व्यवस्था है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Post Office Accident Insurance Policy - फोटो : istock
299 रुपये के प्रीमियम भरने पर भी आपको वही सुविधाएं मिलती हैं, जो 399 रुपये के प्रीमियम पर मिलती हैं। हालांकि, 299 रुपये के एक्सीडेंटल इंश्योरेंस लेने पर बीमा धारक की मृत्यु होने पर उसके बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के लिए सहायता राशि का लाभ नहीं मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें