फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: कौन है जो ले सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? एक क्लिक में ऐसे लगाएं पता

Wed, 27 Mar 2024 02:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या आप जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है, जिनमें पीएम आवास योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना जैसी अनेकों योजनाएं शामिल हैं। इन सभी योजनाओं पर सरकार काफी पैसे भी खर्च करती है, ताकि हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति तक योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ पहुंच सके। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है, जिन्हें ये लाभ दिया जाता है। इसलिए अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। ऐसे में आप यहां चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
क्या आप जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से? - फोटो : istock
  • पात्रता के बारे में जानेंगे, लेकिन उससे पहले योजना में मिलने वाले लाभों के बारे में जान लेते हैं। जैसे- 15 हजार रुपये टूलिकट के लिए दिए जाते हैं, 5-7 दिनों का बुनियादी प्रशिक्षण और 15 दिनों या उससे ज्यादा दिनों का उन्नत प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके लिए रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है। वहीं, बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर तीन लाख रुपये तक के लोन की सुविधा।
विज्ञापन

3 of 5
क्या आप जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से? - फोटो : istock
क्या आप ले सकते हैं योजना का लाभ या नहीं? 
  • प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत अगर आपको लाभ लेना है, तो आपका पात्र होना जरूरी है। जैसे- आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। वहीं, वो उन 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़ा होना चाहिए, जिनके बारे में आप आगे जानेंगे।

4 of 5
क्या आप जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से? - फोटो : pixabay
  • जो लोग ताला बनाने वाले हैं, जो अस्त्रकार हैं, जो राजमिस्त्री है, जो नाव निर्माता हैं, जो लोग लोहार का काम करते हैं, अगर आप मूर्तिकार हैं, पत्थर तराशने वाले हैं, पत्थर तोड़ने वाले हैं, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आप जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से? - फोटो : istock
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और फिशिंग नेट निर्माता हैं, जो लोग सुनार हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं, नाई यानी बाल काटने वाले हैं, जो मालाकार हैं, जो धोबी है, जो दर्जी है, जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं आदि। ये सभी लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें