फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: करने जा रहे हैं पीएम श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन, तो पहले जरूर जान लें ये बातें

Sun, 10 Mar 2024 03:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम श्रम योगी मानधन योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock
PM Shram Yogi Mandhan Scheme: केंद्र सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है, जिसमें से एक है 'प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना।' ये योजना निवेश योजना है, जहां पर 60 साल के बाद पेंशन दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत आप 55 रुपये का निवेश करके हर महीने 3 हजार रुपये तक की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। ये पेंशन लाभार्थी को 60 साल के बाद दी जाती है। सरकारी योजना होने के चलते ये पूरी तरह से सुरक्षित योजना मानी जाती है। ऐसे में अगर आप भी योजना में आवेदन कर रहे हैं, तो पहले आपको कुछ बातों को जान लेना चाहिए। इससे आपको योजना को समझने में और इसके बारे में जानने में आसानी होगी। तो चलिए जानते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम श्रम योगी मानधन योजना के बारे में जानें। - फोटो : Istock
इन लोगों के लिए शुरू किया गया योजना को
  • बात अगर प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की करें, तो इस योजना को खासतौर पर उन लोगों के लिए शुरू किया गया जो असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं। ऐसे में अगर आपकी सैलरी से पीएफ कटता है या आप ईएसआईसी का लाभ लेते हैं, तो आप इस योजना से नहीं जुड़ सकते।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम श्रम योगी मानधन योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock
  • दूसरी तरफ अगर आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है, अगर आप कोई भी कंस्ट्रक्शन वर्कर हैं, घरेलू कामगार हैं, स्ट्रीट वेंडर हैं, प्रवासी मजदूर हैं, फिर कृषि श्रमिक हैं या फिर आपकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है आदि। तो ऐसे में आप इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र माने जाते हैं।

4 of 5
पीएम श्रम योगी मानधन योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock
चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  • आप अगर इस पीएम श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको आवेदन के वक्त कुछ दस्तावेज चाहिए। आवेदनकर्ता को अपना आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ, बैंक की पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और एक्टिव मोबाइल नंबर चाहिए होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम श्रम योगी मानधन योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock
  • वहीं, अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, योजना के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं या योजना के बारे में दिशा-निर्देश जानना चाहते हैं आदि। ऐसे में आप योजना के आधिकारिक पोर्टल labour.gov.in/pm-sym पर जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें