फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMMVY: गर्भवती महिलाओं को सरकार देती है 6 हजार रुपये का लाभ, जानें क्या आपको मिलेंगे या नहीं

Thu, 11 Jul 2024 04:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गर्भवती महिलाओं को सरकार कैसे मदद करती है? - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: देश में शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तक कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं का लाभ लगभग हर एक वर्ग को पहुंचाने के लिए सरकार कार्यरत है। जहां किसी योजना में किसी तरह का सामान या अन्य मदद दी जाती है तो वहीं कई योजनाओं में आर्थिक मदद करने का प्रावधान है। इसी कड़ी में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना चलाती है जिसमें महिलाओं को गर्भवती होने के दौरान 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। पर क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं? बतौर महिला आप ये जान सकती हैं और इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना और पात्रता के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
गर्भवती महिलाओं को सरकार कैसे मदद करती है? - फोटो : istock
ये बातें जान लें:-
  • योजना का नाम - प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
  • कौन चलाता है - भारत सरकार
  • क्या लाभ मिलता है - 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद
  • कौन पात्र है - जो महिलाएं गर्भवती हैं
  • किस लिए योजना चलाई जा रही है - कुपोषित बच्चों के पैदा होने की समस्या को ध्यान में रखते हुए इस योजना की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

3 of 5
गर्भवती महिलाओं को सरकार कैसे मदद करती है? - फोटो : Istock
  • दरअसल, जो पात्र महिलाएं गर्भवती होती हैं उन्हें 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद करने के पीछे का उद्धेश्य ये होता है कि महिलाएं बच्चे की जन्म से पहले और बाद में अच्छे से देखभाल कर सके और खुद भी वें एक अच्छा आहार ले सके। इसके अलावा बच्चों को होने वाली बीमारियों से उनका बचाव किया जा सके।

4 of 5
गर्भवती महिलाओं को सरकार कैसे मदद करती है? - फोटो : istock
लाभ और अधिक जानकारी यहां से ले सकते हैं
  • आप भी अगर गर्भवती हैं या होने वाली हैं और आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट wcd.nic.in/schemes/pradhan-mantri-matru-vandana-yojana पर जा सकते हैं
  • इसके अलावा आप अपनी नजदीकी आंगनबाड़ी में भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्भवती महिलाओं को सरकार कैसे मदद करती है? - फोटो : istock
कौन महिलाएं हैं योजना के लिए पात्र?
  • अगर आप भी इस प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से जुड़ना चाहती हैं तो इसके लिए आपको पहले ये जानना होगा कि आप पात्र हैं या नहीं। इस योजना के लिए वे महिलाएं पात्र हैं जो गर्भवती हैं, जिनकी उम्र 19 साल से ज्यादा है, जो गरीब वर्ग से आती हैं आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें