फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMMVY: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में हुआ बड़ा बदलाव, अब दूसरा बच्चा होने पर भी मिलेगा योजना का लाभ

Thu, 03 Mar 2022 10:25 AM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभ - फोटो : istock
देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए केंद्र सरकार कई तरह के स्कीम चलाती है। इसी क्रम में सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना चलाई जा रही है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पहले बच्चे के जन्म के दौरान फायदा दिया जाता है। वहीं अब सरकार ने इसमें बदलाव करने का फैसला लिया है। इसके तहत अब महिलाओं को दूसरा बच्चा होने पर भी योजना का लाभ दिया जाएगा। दरअसल, इसके लिए एक शर्त भी है, कि दूसरा बच्चा लड़की होनी चाहिए। बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल से नई व्यवस्था की शुरुआत की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्रालय की योजनाओं को तीन चीजों के अंदर मिलाया और सुधारा गया है, जिसमें मिशन शक्ति, सक्षम आंगनवाड़ी, मिशन वात्सल्य और पोषण 2.0 शामिल हैं। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की है। आज हम आपको इस योजना से जुड़े सभी लाभों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभ - फोटो : istock
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भावस्था और स्तनपान कराने के दौरान डीबीटी मोड में (पीडब्लू एंड एलएम) के बैंक/डाकघर खाते में सीधे तीन किस्तों में 5 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान करने की परिकल्पना की गई है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभ - फोटो : istock
  • इस बात की जानकारी ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BRR&D) के सहयोग से आयोजित महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के महिला सुरक्षा कार्यक्रम के दौरान खुद सचिव इंदेवर पांडे ने दी है, कि पीएमएमवीवाई के तहत लाभ का विस्तार किया जा रहा है।

4 of 6
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभ - फोटो : istock
  • साथ ही पूरी प्रक्रिया को संशोधित योजना के तहत आसान किया गया और राशि दो किस्तों में मिल सकेगी। इसके अलावा अगर दूसरा बच्चा लड़की होती है, तो जन्म के बाद लाभार्थी को पूरी रकम दी जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभ - फोटो : istock
पूरे सप्ताह मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
  • मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर पूरे सप्ताह मनाए जाने वाले उत्सव का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभ - फोटो : istock
  • इसी क्रम में महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रव्यापी उत्सव ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 1 से 8 मार्च, 2022 तक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें