PM Vishwakarma Yojana: देश में मौजूदा समय में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनमें से कुछ को राज्य तो कुछ योजनाओं को केंद्र सरकार चलाती है। दोनों ही योजनाओं के अपने अलग-अलग फायदे होते हैं। यही नहीं, समय-समय पर कई नई योजनाओं को भी लॉन्च किया जाता है। जैसे- पिछले साल सितंबर माह में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के नाम से एक योजना की शुरुआत की। इस योजना के जरिए 18 पारंपरिक व्यापारों में काम करने वाले लोगों को आर्थिक मदद करना है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। साथ ही आप यहां इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों के बारे में भी जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये सब...