फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के हैं कई फायदे, ऐसे चेक करें आप भी अपनी पात्रता

Tue, 06 Feb 2024 03:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे। - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: भारत सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा यौजना की शुरुआत 17 सितंबर 2023 को की। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया और इनसे जुड़े लोगों को लाभ दिए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो आप भी इस योजना से जुड़कर आर्थिक लाभ ले सकते हैं। बशर्ते आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हों। दरअसल, योजना की पात्रता सूची है, जिसे चेक कर आप ये जान सकते हैं कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। तो चलिए बिना देरी के जानते हैं कौन लोग इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे। - फोटो : Istock
ये है पात्रता सूची, आप भी कर सकते हैं चेक:-

पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन से पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी चाहिए। इसमें वो लोग शामिल हैं...
  • जो पत्थर तोड़ने वाले हैं, आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं राजमिस्त्री हैं, नाव निर्माता हैं, लोहार हैं, जो लोग ताला बनाने वाले हैं, नाई हैं, मालाकार और धोबी हैं, तो आप पात्र हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे। - फोटो : Istock
  • इसके अलावा वो लोग भी योजना के लिए पात्र हैं, पत्थर तराशने वाले, फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग, अगर आप मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं, अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं, तो आप योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे। - फोटो : istock
मिलते हैं ये लाभ:-
  • जो लोग इस विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं, उन्हें कई तरह के आर्थिक लाभ योजना के अंतर्गत दिए जाते हैं। इसमें योजना से जुड़ने पर पहले तो लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये की राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे। - फोटो : istock
  • इसके बाद भी लाभार्थियों को आधुनिक ट्रेनिंग दी जाती है, जिसमें अंतर्गत उन्हें रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड दिया जाता है। वहीं, बिना सिक्योरिटी के आपको एक लाख रुपये का लोन भी दिया जाता है और इसे भरने के बाद दो लाख रुपये का अतिरिक्त लोन देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें