PM Vishwakarma Yojana: आप चाहें शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तो फिर आप योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। सरकार की तरफ से हर एक योजना के लिए पात्रता सूची बनाई गई है ताकि पात्र लोग ही लाभ ले पाएं। जैसे- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से अगर आपको जुड़ना है तो आपका पात्र होना जरूरी है। इस योजना की शुरुआत पिछले साल की गई ताकि 18 पारंपरिक व्यापारों और इनसे जुड़े लोगों की आर्थिक मदद की जा सके। यही नहीं, कई लाभों के अलावा इसमें लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड भी दिया जाता है। तो चलिए जानते हैं ये आपको कैसे मिल सकता है। आप आगे इसके बारे में जान सकते हैं...