फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: विश्वकर्मा योजना में करने जा रहे हैं आवेदन तो ध्यान से रख लें ये दस्तावेज, वरना हो सकती है दिक्कत

Thu, 22 Feb 2024 02:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Amar Ujala
Documents List of PM Vishwakarma Yojana: राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। कई योजनाओं के जरिए राज्य की पात्र जनता को, तो कई योजनाओं के जरिए पूरे देश के पात्र लोगों को लाभ दिया जाता है। ऐसी ही एक योजना है, जिसे केंद्र सरकार चला रही है और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को आर्थिक मदद देने की कोशिश की जा रही है। अगर आप भी इस योजना में आवेदन करने जा रहे हैं, तो बस पहले उन दस्तावेजों के बारे में जान लें जिनकी जरूरत आपको पंजीकरण के वक्त पड़ सकती है। ऐसा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि अगर दस्तावेज कम हुए, तो आपका आवेदन अटक सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दस्तावेज हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
पहले लाभ जान लें:-

दरअसल, पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कई तरह के आर्थिक लाभ देने की कोशिश की जाती है, जैसे...
  • अगर आप योजना से जुड़ते हैं, तो आपको रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड दिया जाता है
  • साथ ही योजना के अंतर्गत इसेंटिव की भी सुविधा उपलब्ध है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
  • अगर आप योजना के लाभार्थी हैं, तो आपको 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए दिए जाते हैं
  • वहीं, बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर दो लाख रुपये का अतिरिक्त लोन दिया जाता है।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या दस्तावेज चाहिए? - फोटो : iStock
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत:-

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत अगर आप आवेदन के लिए जा रहे हैं, तो आपको कुछ दस्तावेज चाहिए। आपको इनकी ऑरिजिलन कॉपी साथ ले जानी पड़ती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दस्तावेज हैं...
  • इसमें सबसे पहले तो आपका आधार कार्ड शामिल है
  • इसके बाद आपको एक एड्रेस प्रूफ भी चाहिए
  • वहीं, आपको जाति प्रमाण पत्र भी देना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
  • आवेदनकर्ता को अपना निवास प्रमाण पत्र दिखाना होता है
  • आवेदन के समय आपको अपने बैंक खाते की जानकारी भी देनी होती है
  • साथ ही आपको एक पासपोर्ट साइज फोटो और एक एक्टिव मोबाइल नंबर भी देना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें