फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के कौन है पात्र और कौन अपात्र? यहां देखें पूरी सूची

Mon, 01 Apr 2024 12:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
PMVY: अगर आप चाहते हैं कि आप किसी सरकारी योजना से जुड़कर लाभान्वित हो जाएं, तो इसके लिए सबसे जरूरी होता है आपका उस योजना के लिए पात्र होना। दरअसल, योजनाओं का लाभ उन्हीं लोगों को दिया जाता है जो योजना की पात्रता सूची के मुताबिक पात्र हों। वहीं, योजना को भी उस तरह से तैयार किया जाता है जिससे गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोग योजना से जुड़ सके। जैसे- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को देखिए, जिसके अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आप इस योजना से जुड़कर लाभ ले सके, तो इसके लिए सबसे पहले आपको पता होना चाहिए कि आप पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Istock
क्या है योजना की पात्रता?
  • जैसा कि इस पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ गया है यानी इनसे जुड़े लोग ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं। बशर्ते आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा हो।
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : istock
  • इस हिसाब से अगर आप ताला बनाने वाले हैं
  • पत्थर तराशने वाले हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • जो लोग सुनार हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • अगर आप मूर्तिकार हैं

4 of 5
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : istock
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले हैं
  • जो मालाकार हैं
  • जो धोबी है
  • जो दर्जी है
  • जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो नाव निर्माता हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : istock
योजना से जुड़ने के बाद मिलते हैं ये लाभ:-
  • स्किल ट्रेनिंग जिसके लिए 500 रुपये रोजाना स्टाइपैंड
  • टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये
  • लोन की सुविधा, जिसमें पहले एक लाख और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें