PM Suraksha Bima Yojana: कई घरों में परिवार की आय का मुख्य स्त्रोत घर का मुखिया होता है। अगर परिवार के मुखिया के साथ दुर्भाग्यवश कोई घटना घट जाए या उसकी मृत्यु हो जाए तो परिवार के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। इसके अलावा परिवार के समक्ष कई तरह की आर्थिक दिक्कतें आने लगती हैं। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है।
केंद्र सरकार की यह एक दुर्घटना बीमा योजना है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2015 में की थी। इस स्कीम के अंतर्गत बीमाधारक की दुर्घटना में मृत्यु होने या फिर किसी गंभीर चोट लगने पर बीमाधारक द्वारा तय किए गए नॉमिनी को क्लेम दिया जाता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -