PM Suraksha Bima Yojana: देश में करोड़ों लोग आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन लोगों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने स्तर पर कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि इन गरीब परिवार के मुखिया के साथ अगर कोई अनहोनी हो जाए। ऐसे में परिवार के ऊपर कई तरह के आर्थिक संकट आ जाते हैं। उन्हें आर्थिक दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। इसी को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। इस स्कीम में आप सालाना 20 रुपये (हर महीने 2 रुपये से भी कम) के खर्चे में करीब 2 लाख रुपये के जीवन बीमा कवर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा कवर योजना के बारे में विस्तार से -