देश में मजदूरों की संख्या काफी अधिक है। गौर करने वाली बात है कि इन मजदूरों को जीवन में गुजर बसर करने में आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, जीवन के शुरुआती दौर में ये मजदूर मेहनत मशक्कत करके आजीविका कमा लेते हैं। वहीं जीवन में उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद इनके समक्ष कई परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। वृद्धावस्था के समय इन मजदूरों के पास कमाई का कोई जरिया नहीं बचता है। इनकी इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। भारत सरकार की इस शानदार स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। सरकार ने इस योजना की शुरुआत खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
2 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana
- फोटो : पिक्साबे
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में वही लोग निवेश कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से लेकर 40 साल के बीच है। इस स्कीम की शुरुआत सरकार ने खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए की है। आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं। उसी के आधार पर निवेश राशि तय की जाती है।
विज्ञापन
3 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana
- फोटो : istock
अगर कोई श्रमिक 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करता है। ऐसे में उसको हर महीने 55 रुपये का निवेश करना होता है। यह निवेश आपको तब तक करना है जब तक आपकी उम्र 60 साल की नहीं हो जाती है।
4 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana
- फोटो : istock
60 की उम्र के बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन इस स्कीम के अंतर्गत मिलेगी। आप श्रम योगी मानधन योजना के पोर्टल पर विजिट करके आसानी से इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप इस स्कीम में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपके पास आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, पत्र व्यवहार का पता, आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।