फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे निकालते समय सावधान: ये हैं वो चार गलतियां जिनके कारण एटीएम पर हो सकती है धोखाधड़ी

Fri, 02 Feb 2024 12:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एटीएम पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Amar Ujala
ATM Tips: आज के समय में बैंक खाते से कैश निकालना बेहद आसान हो गया है और ये सब हुआ है एटीएम मशीन की मदद से। अब न तो बैंक जाना पड़ता है और न किसी समय को लेकर सोचना पड़ता है। बस जब जरूरत हो, तब आप एटीएम मशीन से पैसे निकाल सकते हैं और इसके लिए आपको डेबिट कार्ड चाहिए होता है। पर ये बात हम सभी जानते हैं कि कई बार लोगों के साथ एटीएम पर धोखाधड़ी तक हो जाती है। हालांकि, इसके पीछे हमारी भी कुछ गलतियां होती हैं जिन पर पर शायद ध्यान नहीं दे पाते। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सी गलतियां हैं, जिनके कारण आप एटीएम पर धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
एटीएम पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-

कार्ड क्लोनिंग को पहचानें
  • आप जब भी किसी एटीएम मशीन पर जाएं, तो ध्यान दें कि कहीं कार्ड क्लोनिंग तो नहीं हुई है। दरअसल, अगर आपको मशीन में कार्ड लगाने वाली जगह पर कुछ भी अटपटा लगे या सही न दिखे, जैसे- लाइट न जल रही हो, कार्ड लगाने में दिक्कत आदि। तो ऐसे में उस एटीएम का इस्तेमाल करने से बचें।
विज्ञापन

3 of 5
एटीएम पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
अंजान की मदद लेना
  • आप अगर एटीएम पर जा रहे हैं, तो ये सुनिश्चित करें कि आपको मशीन से पैसे निकालने आते हों। अगर ऐसा नहीं है, तो अपने घर से किसी को साथ ले जा सकते हैं, लेकिन भूलकर भी किसी अंजान व्यक्ति की मदद न लें। वरना हो सकता है कि आपके साथ ठगी हो जाए।

4 of 5
एटीएम पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
कैश मशीन से ही
  • आजकल एटीएम के पास कई जालसाज घूमते हैं, जो ऐसे एटीएम को टारगेट करते हैं जहां पर भीड़ होती है या लाइन लगती है। ये लोग आपके पास आकर आपको कैश ऑफर करते हैं और आपसे ऑनलाइन पेमेंट ले लेते हैं। पर ये आपको नकली नोट या कुछ पैसे कम देकर वहां से रफू चक्कर हो जाते हैं। इसलिए ध्यान रहे कि पैसे हमेशा एटीएम मशीन से ही निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एटीएम पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
ट्रांजेक्शन कैसिंल करें
  • एटीएम पर पैसे निकालने गए हैं, तो ध्यान रखें कि वहां से तभी हटें जब आपकी ट्रांजेक्शन पूरी हो जाए। इसका मतलब कि आपके पैसे बाहर आ जाएं और मशीन से ट्रांजेक्शन पूरी हो जाए आदि। कई लोग जल्दबाजी में ये देखना भूल जाते हैं। ऐसी गलती बिल्कुल न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें