फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम योगी मानधन योजना: श्रमिकों और कामगारों को मिलती है हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन, आवेदन से पहले जान लें ये बातें

Mon, 11 Apr 2022 05:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : iStock
PM Shram Yogi Mandhan Yojana: देश के श्रमिकों और कामगारों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार एक महत्वाकांक्षी स्कीम को चला रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस योजना के तहत देश के श्रमिकों और कामगारों को 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले इस स्कीम में आवेदन करना होगा। इस स्कीम में आप 55 रुपये का निवेश करके हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। भारत में बड़े पैमाने पर श्रमिक और कामगार इस योजना में निवेश कर रहे हैं। इस स्कीम में निवेश करके श्रमिक और कामगार अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। ऐसे में उनको आर्थिक तौर पर किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप भी इस योजना में निवेश करने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों को जान लेना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना को खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना में वो लोग निवेश नहीं कर सकते हैं, जो ईपीएफओ और ईएसआईसी के सदस्य हैं।
विज्ञापन

3 of 6
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock
इस योजना में वही लोग निवेश कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में कोई भी कंस्ट्रक्शन वर्कर, घरेलू कामगार, स्ट्रीट वेंडर, प्रवासी मजदूर, कृषि श्रमिक आवेदन कर सकता है।

4 of 6
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock
अगर आपकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है, तो आप इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। देश में 42 करोड़ से भी ज्यादा लोग असंगठित क्षेत्र से जुड़े हैं। यह स्कीम उन्हीं लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करती है।
विज्ञापन

5 of 6
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : istock
अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको श्रम योगी मानधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। उसके बाद आप आसानी से सभी दिशा निर्देशों को फॉलो करके इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock
अगर आप इस योजना में आवेदन करने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपके पास मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें