PM Kisan Samman Nidhi Yojana: आप हर बार सर्दी का मौसम आते ही एक समस्या के बारे में ज्यादा सुनते होंगे? और वो है पराली को जलाना। दरअसल, इसे जलाने से प्रदूषण की समस्या बढ़ जाती है, किसानों की जमीन भी बंजर होने लगती है। साथ ही हर साल पराली जलाने से मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा में भी कमी देखी जा रही है। बावजूद इसके काफी ज्यादा पराली जलाने के मामले सामने आते हैं। इसलिए अब उत्तर प्रदेश सरकार ने पराली जलाने से किसानों को रोकने के लिए एक सख्त कदम उठाया है और इसका असर सीधे तौर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जुड़े किसानों पर पडे़गा। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं ये कदम क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...