Diwali Business Ideas: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। दीपावली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन दीपावली त्योहार को काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। दीपावली आने से कुछ दिनों पहले ही हम में से अधिकतर लोग अपने घरों की साफ-सफाई करने लगते हैं। दीपावली के दिन घरों में मोमबत्ती जलाने की परंपरा लंबे समय से चलते आ रही है। इस दिन लोग अपने घरों के हर कोने में मोमबत्ती को जलाते हैं। दीपावली के समय मोमबत्ती की काफी ज्यादा मांग बाजार में रहती है। ऐसे में इस मौके पर आप मोमबत्ती का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। मोमबत्ती के बिजनेस को शुरू करने के लिए न तो आपको ज्यादा जगह की जरूरत होगी और न ही आपका ज्यादा खर्च आएगा। आप बेहद कम निवेश के साथ इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं -