फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त का कर रहे इंतजार, यहां जानें आपको पैसे मिल सकते हैं या नहीं?

Fri, 12 Aug 2022 04:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
किन लोगों को नहीं मिल सकती पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 12th Installment: गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए भारत सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। जबकि कई योजनाओं में बदलाव करके उन्हें नए तरीके से शुरू किया गया है। जैसे- किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। जो किसान इस पीएम किसान योजना से जुड़ते हैं, उन्हें सालाना 6 हजार रुपये किसानों की तरफ से दिए जाते हैं। अब तक योजना की 11 किस्त जारी हो चुकी हैं, और अब 12वीं किस्त को आना है। लेकिन उससे पहले आपका ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको 12वीं किस्त के पैसे मिलेंगे या नहीं, क्योंकि कुछ कारण ऐसे हैं जिनके कारण आपको मिलने वाली 12वीं किस्त अटक सकती है। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
किन लोगों को नहीं मिल सकती पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
मिलता है इतना लाभ
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। ये पैसे हर चार महीने के अंतराल पर दिए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
किन लोगों को नहीं मिल सकती पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
कौन रह सकता है किस्त से वंचित?

पहले ये लोग
  • अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपको मिलने वाली 12वीं किस्त अटक सकती है। इसकी आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 थी।

4 of 6
किन लोगों को नहीं मिल सकती पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
दूसरे ये लोग
  • अगर आपने पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करते समय अपने डाटा में कोई गलत जानकारी दी है, तो आप किस्त के पैसे से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
किन लोगों को नहीं मिल सकती पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
तीसरे ये लोग
  • अगर आपके आधार कार्ड और फॉर्म में भरे नाम की स्पेलिंग में गलती है या आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी सही नहीं है। तो ऐसी स्थिति में भी किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किन लोगों को नहीं मिल सकती पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
चौथे ये लोग
  • उन लोगों के भी किस्त के पैसे अटकना तय है, जिन लोगों ने गलत तरीके से इस योजना में आवेदन कराया है। अगर आपने पहले कुछ किस्त का लाभ लिया है, तो जाहिर है कि आपके नाम कभी भी नोटिस जारी हो सकता है और आपको किस्त के पैसे लौटाने पड़ेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें