PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में किसानों की आर्थक मदद करने के लिए भारत सरकार एक योजना चलाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की, जरूरतमंद और गरीब वर्ग से आने वाले किसानों की मदद की जाती है। जो किसान योजना के लिए पात्र होते हैं उन्हें साल में 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। वहीं, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की 3 किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन उससे पहले किसानों के लिए एक काम करवाना जरूरी है। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...