फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना आपको नहीं मिल पाएगी 15वीं किस्त

Thu, 24 Aug 2023 11:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इन गलतियों के कारण अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock
15th Installment Of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: आप चाहें शहरों में देख लीजिए या फिर ग्रामीण इलाकों में, आपको यहां ऐसे लोगों की एक बड़ी संख्या मिल सकती है जो सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। इन्हीं में एक योजना किसानों के लिए है जिसे केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलती है। अब तक किसानों को 14 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब बारी 15वीं किस्त की है, लेकिन कुछ गलतियां हैं जिनके कारण किसानों की 15वीं किस्त अटक सकती है। ऐसे में आपको इन गलतियों को करने से बचना है। तो चलिए जानते हैं किन कारणों से 15वीं किस्त अटक सकती है...
विज्ञापन

2 of 5
इन गलतियों के कारण अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock
इन गलतियों को न करें किसान:-

पहली गलती
  • आप अगर इस किसान योजना से जुड़े हैं, तो ई-केवाईसी जरूर करवा लें। इसे न करवाने की गलती बिल्कुल न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। सरकार की तरफ से पहले ही ई-केवाईसी करवाना हर लाभार्थी के लिए जरूरी बताया गया था। किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर, बैंक जाकर या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से आप इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इन गलतियों के कारण अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock
दूसरी गलती
  • पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों के लिए एक और काम बेहद जरूरी है। अगर आप भू-सत्यापन नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। नियमों के तहत योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी को भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है।

4 of 5
इन गलतियों के कारण अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : i stock
तीसरी गलती
  • आप अगर पीएम किसान योजना से नए जुड़े हैं या पुराने लाभार्थी हैं, लेकिन अगर आपने अब तक आधार लिंकिंग नहीं करवाई है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से जरूर लिंक करवाएं, ताकि आप भी किस्त का लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन गलतियों के कारण अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock
चौथी गलती
  • अगर आप योजना से नए जुड़े हैं, तो खासतौर पर ध्यान दें कि आपके आवेदन फॉर्म में किसी तरह की कोई गलती न हो। जैसे- नाम में, जेंडर में, आधार नंबर गलत न हो और साथ ही बैंक खाता संख्या भी सही हो आदि। अगर कोई गलती होती है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें