फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI: एसबीआई बैंक की यह दो एफडी स्कीम हैं शानदार, निवेश करने पर मिल रही इतनी ब्याज दर

Thu, 24 Aug 2023 10:13 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
SBI Best FD Schemes - फोटो : Istock
SBI Best FD Schemes: देश में ज्यादातर लोग ऐसी जगह पर निवेश करना पसंद करते हैं, जहां पर किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े। यही एक बड़ी वजह जिसके चलते निवेश के लिए ज्यादातर लोगों की पहली प्राथमिकता सरकार की छोटी बचत योजनाएं और बैंकों की एफडी स्कीमें होती हैं। गौर करने वाली बात है कि विभिन्न सरकारी छोटी बचत योजनाएं और अलग-अलग बैंकों की एफडी स्कीम्स पर मिलने वाली ब्याज दर भी अलग अलग होती है। ऐसे में अगर आप निवेश करने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको यह पता होना चाहिए किस जगह पर निवेश करने पर आपको अच्छी ब्याज दर मिल सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की दो बेहद ही शानदार एफडी स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने पर आपको शानदार रिटर्न मिल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
SBI Best FD Schemes - फोटो : Istock
एसबीआई की यह दो सबसे लोकप्रिय एफडी स्कीम एसबीआई वी केयर (SBI We Care) और एसबीआई अमृत कलश (SBI Amrit Kalash) योजना है। 
विज्ञापन

3 of 5
SBI Best FD Schemes - फोटो : Social Media

एसबीआई वी केयर (SBI We Care)

एसबीआई वी केयर एफडी स्कीम की शुरुआत खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए की गई है। इस स्कीम में वरिष्ठ नागरिक 5 से लेकर 10 सालों के लिए अपनी एफडी स्कीम करा सकते हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 

4 of 5
SBI Best FD Schemes - फोटो : Istock

एसबीआई अमृत कलश (SBI Amrit Kalash)

वहीं बात अगर एसबीआई की अमृत कलश योजना की करें, तो इस स्कीम में सामान्य निवेशकों को निवेश करने पर 7.1 फीसदी की ब्याज दर मिल रही है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.6 फीसदी की ब्याज दर मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SBI Best FD Schemes - फोटो : Istock
एसबीआई की अमृत कलश एफडी योजना की शुरुआत फरवरी में की गई थी। ऐसे में अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह दो स्कीम आपके लिए अच्छी विकल्प हो सकती हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें