17th Kist of PM Kisan Yojana: आप चाहे शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में, लेकिन अगर आप किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो फिर आप इससे जुड़कर लाभ ले सकते हैं। अलग-अलग योजनाओं के लिए अलग-अलग तरह की पात्रता सूची होती है। अब जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इसके अंतर्गत सिर्फ पात्र किसान ही लाभान्वित हो सकते हैं। इस योजना में हर चार महीने में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। ऐसे में अगली किस्त 17वीं जारी होनी है, इसलिए आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि वो कौन सी गलतियां हैं जिन्हें करने पर आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...