PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana 2023: राज्य सरकारों के अलावा केंद्र सरकार भी कई तरह की सरकारी योजनाएं चलाती रहती है। मौजूदा समय में लगभग हर एक वर्ग के लिए केंद्र सरकार अलग-अलग स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। किसानों से लेकर अन्य वर्ग तक इन योजनाओं का लाभ भी पहुंच रहा है। इसी कड़ी में बीती 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को लॉन्च किया। इस योजना के तहत अनेकों फायदे 18 पारंपारिक कामों को करने वाले लोगों को मिलने जा रहा है। ऐसे में आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं, जिसका तरीका आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...