PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चलने वाली योजनाओं से काफी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक योजना है, जिसका लाभ किसानों को दिया जा रहा है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं यानी साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। ऐसे में इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन शायद आप ये न जानते हों कि कई किसान ऐसे हैं जिनकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे और ये कौन किसान हैं जो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...