PM Kisan Nidhi Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत देश के पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में हर चार महीने पर दी जाती है। यह योजना किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में मदद करने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है, और अक्सर इसके नियमों को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं। इसी कड़ी में एक सवाल यह है कि क्या एक ही किसान परिवार में पति और पत्नी दोनों इस योजना का लाभ एक साथ ले सकते हैं? आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।