PM Kisan 18th Kist Release Date: किसानों के लिए भारत सरकार कई योजनाएं चलाती है जिनके जरिए उनकी मदद करने का प्रावधान है। कभी आर्थिक तौर पर तो कभी किसी सामान के जरिए तो कभी सब्सिडी या लोन आदि के जरिए किसानों की मदद की जाती है। इसी क्रम में अगर आप देखेंगे तो भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है। इस बीच सरकार की तरफ से 18वीं किस्त जारी होने की तारीख की घोषणा कर दी गई है। योजना की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 5 अक्तूबर 2024 के दिन 18वीं किस्त जारी की जाएगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये लाभ आपको मिलेगा या नहीं। तो आप इसे अपना स्टेटस चेक कर जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...