PM Kisan Samman Nidhi Yojana: कई तरह की सरकारी योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाए जाते हैं। इसके लिए सरकार इन योजनाओं पर काफी पैसे खर्च करती है। इसी कड़ी में एक योजना है जिससे मौजूदा समय में करोड़ों किसान जुड़े हुए हैं और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत 2-2 हजार रुपये की किस्त के जरिए किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। अब तक कुल 16 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 17वीं किस्त की है। ऐसे में किसान जानना चाहते हैं कि आखिर 17वीं किस्त कब आ सकती है? तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...