फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: आपके खाते में अभी भी आ सकती है अटकी हुई 16वीं किस्त, बस करना होगा ये एक काम

Fri, 08 Mar 2024 10:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या अभी भी आ सकती है अटकी हुई 16वीं किस्त? - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi 16th Installment: क्या आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं? दरअसल, इस योजना का लाभ पात्र किसान ले सकते हैं और इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 16वीं किस्त 28 फरवरी 2024 को जारी हुई, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें ये लाभ नहीं मिल पाया। अगर आपको भी 16वीं किस्त नहीं मिली, तो कुछ काम हैं जिन्हें अगर आप करवा लेते हैं तो आपको किस्ते के पैसे मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन कामों के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या अभी भी आ सकती है अटकी हुई 16वीं किस्त? - फोटो : istock
क्यों अटकी हो सकती है किस्त?
  • दरअसल, किस्त अटकने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन सबसे पहला और अहम कारण ई-केवाईसी को न करवाना हो सकता है। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि जो किसान ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे, वे लाभ से वंचित रह सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़ी संख्या में किसान ऐसे हैं जिनकी किस्त ई-केवाईसी न करवाने की वजह से अटकी है।
विज्ञापन

3 of 5
क्या अभी भी आ सकती है अटकी हुई 16वीं किस्त? - फोटो : istock
  • इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप अगर ई-केवाईसी जल्द से जल्द करवा लेते हैं, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है। इसके बाद राज्य सरकार आपका नाम क्लियर कर देती है, जिसके बाद केंद्र सरकार की तरफ से आपको लाभ मिल सकता है।

4 of 5
क्या अभी भी आ सकती है अटकी हुई 16वीं किस्त? - फोटो : istock
ऐसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी:-
  • अगर आपको ई-केवाईसी करवानी है, तो आप योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर करवा सकते हैं
  • वहीं, आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी ये काम करवा सकते हैं
  • ई-केवाईसी बैंक से भी करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या अभी भी आ सकती है अटकी हुई 16वीं किस्त? - फोटो : istock
यहां से करें पता क्यों अटकी है किस्त
  • किस्त अटकने के ई-केवाईसी के अलावा भी कई अन्य कारण हो सकते हैं। जैसे- भू-सत्यापन न करवाना, आधार का बैंक खाते से लिंक न होना आदि। ऐसे में आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526  पर कॉल करके किस्त अटकने का कारण जान सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें