PM kisan yojana 14 kist kab aayegi: देश में आज भी कई किसानों को आर्थिक स्तर पर खेती किसानी करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि किसानों को खेती करने के लिए मजबूरन कर्ज का सहारा लेना पड़ता है। वहीं समय पर अगर उपज ठीक ढंग से तैयार नहीं होती। इस स्थिति में उनके ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए कुछ सालों पहले भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया था। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये इस राशि को एक साल में तीन किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है। हाल ही में 27 फरवरी, 2023 को भारत सरकार ने 13वीं किस्त के पैसों को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया था। देश में करोड़ों किसानों को अब 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है।