Majhi Kanya Bhagyashree Yojana: आज हम आपको महाराष्ट्र सरकार की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार ने बेटियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने और उनको एक सही दिशा देने के लिए की है। इस स्कीम का नाम माझी कन्या भाग्यश्री योजना है। स्कीम के अंतर्गत सरकार बेटियों के जन्म लेने पर परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। आर्थिक सहायता के अंतर्गत बेटी के जन्म होने पर 50 हजार रुपये राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं। अगर आप भी इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना जरूरी है। माझी कन्या भाग्यश्री स्कीम की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार ने 1 जनवरी, 2016 को की थी। महाराष्ट्र में कई निवासी इस स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। आइए जानते हैं माझी कन्या भाग्यश्री स्कीम के बारे में -