फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जान लीजिए क्या आपकी भी अटक सकती है 13वीं किस्त, ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम

Thu, 09 Feb 2023 10:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : Istock
PM Kisan Yojana: लगभग हर वर्ग के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं के जरिए लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है और आर्थिक मदद भी। इनमें बीमा, राशन, पेंशन, आवास जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। जैसे- किसानों के लिए ही ले लीजिए। केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है। इस योजना के अंतर्गत हर चार महीने में किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये किसानों को मिलते हैं। वहीं, अब तक 12 किस्त का लाभ किसान ले चुके हैं और अब सभी को 13वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि वो कौन से किसान हैं जिनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं? ऐसे में किसान अपना स्टेटस चेक करके ये जान सकते हैं कि उन्हें लाभ मिल पाएगा या नहीं। तो चलिए जानते हैं किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेटस चेक करने के लिए ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • आप भी अगर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं और आप भी जानना चाहते हैं कि कहीं आपके तो किस्त के पैसे नहीं अटकने वाले
  • ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है
विज्ञापन

3 of 5
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको वेबसाइट पर फॉर्मर कॉर्नर वाला ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपके सामने बेनिफिशियरी स्टेटस का विकल्प आएगा, इस पर भी क्लिक करें

4 of 5
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको वो जरूरी जानकारियां दर्ज करनी है, जो मांगी गई है
  • अब गेट डाटा पर क्लिक करें, जिसके बाद किसान अपना स्टेटस देख पाएंगे और जान सकते हैं कि उनको किस्त का लाभ मिल सकता है या फिर वो किस्त से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
13वीं किस्त कब आ सकती है?
  • योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी को 13वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी महीने में 13वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी सभी को आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें