फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chocolate Day 2023 : पार्टनर के साथ ऐसे मनाएं चॉकलेट डे, रिश्ता होगा और ज्यादा मजबूत

Thu, 09 Feb 2023 09:54 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसे अनोखे और अलग तरीके बताएंगे जिनको अपनाकर आप अपने पार्टनर को चॉकलेट डे के दिन खास फील करा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
पार्टनर के साथ ऐसे मनाएं चॉकलेट डे - फोटो : istock
Chocolate Day 2023 : इन दिनों वैलेंटाइन वीक चल रहा है। इस हफ्ते लोग अपने-अपने पार्टनर और प्रियजनों को उनके खास होने का एहसास दिलाते हैं। आज वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन है, जिसे चॉकलेट डे के नाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट में देते हैं। चॉकलेट ऐक ऐसी चीज होती है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। कुछ समय से प्रेमी जोड़े भी एक दूसरे को चॉकलेट देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।

अगर आप भी अपना वैलेंटाइन वीक खास मनाना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर को चॉकलेट देना ना भूलें। अगर इस दिन को आप कुछ अलग तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते हैं, पर समझ में नहीं आ रहा कैसे तो ये खबर आपकी मदद कर सकती है। दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसे अनोखे और अलग तरीके बताएंगे जिनको अपनाकर आप अपने पार्टनर को चॉकलेट डे के दिन खास फील करा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
चाॅकलेट डे 2023 - फोटो : Istock
सबसे पहले जानें चॉकलेट डे मनाने की वजह

वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इसके पीछे की वजह बेहद खास है। माना जाता है कि चॉकलेट खाने के लव लाइफ काफी अच्छी चलती है। चॉकलेट में मौजूद थियोब्रोमाइन और कैफीन दिमाग में एंडोरफिन रिलीज करते हैं, जिससे शरीर में काफी बदलाव होता है। इससे आपका रिश्ता और मजबूत होता है। अगर आप चॉकलेट डे को कुछ अलग तरीके से मनाना चाह रहे हैं तो इसके कुछ तरीके हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सबसे पहले गिफ्ट में दें चॉकलेट - फोटो : istock
सबसे पहले गिफ्ट में दें चॉकलेट

चॉकलेट डे सेलिब्रेट करने के लिए सबसे पहले अपने पार्टनर तो तोहफे में चॉकलेट ही दें। इससे आपके रिश्ते में मिठास घुलेगी। 

4 of 6
बनाएं चॉकलेट की डिश - फोटो : istock
बनाएं चॉकलेट की डिश

अपने पार्टनर के लिए आप चॉकलेट की मदद से कोई डिश बना सकते हैं। अगर आप अपने हाथों से कोई डिश बनाएंगी तो इससे आपके बीच प्यार बढ़ेगा और आपके पार्टनर को उनके खास होने का एहसास होगा।
विज्ञापन

5 of 6
स्पा में लें चॉकलेट मसाज - फोटो : istock
स्पा में लें चॉकलेट मसाज

आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छे स्पा में जाकर चॉकलेट मसाज ले सकते हैं। इससे आपको एक साथ समय बिताने को भी मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रात में खुद बनाएं चॉकलेट केक - फोटो : istock
रात में खुद बनाएं चॉकलेट केक

पूरा दिन अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने के बाद आप रात को उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए चॉकलेट केक घर पर ही बना सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें