फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ा अपडेट, इस दिन आ सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे

Sun, 04 Sep 2022 09:45 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : अमर उजाला
PM Kisan Yojana: अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। भारत सरकार किसानों के भविष्य को सुरक्षित और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में साल 2018 में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को तीन किस्त के रूपे में दो-दो हजार रुपये आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त के पैसे ट्रांसफर किए जा चुके हैं। वहीं आने वाले कुछ दिनों में किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे भी ट्रांसफर किए जा सकते हैं। 11वीं किस्त मिलने के बाद किसान बीते लंबे समय से 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। अब उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत सरकार जल्द ही किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने वाली है।
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार 12वीं किस्त के पैसों को सितंबर महीने में ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock
वहीं जिन किसानों ने अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनको 12वीं किस्त का लाभ लेने में दिक्कतें आ सकती हैं। सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 31 अगस्त, 2022 तय की थी।

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock
हालांकि, ई-केवाईसी की डेट आगे बढ़ाने को लेकर सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। अगर आपने अब तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में आपको 12वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : सोशल मीडिया
सरकार के नियमों के मुताबिक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। अगर कोई लाभार्थी योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो उसके अगली किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें