PM Kisan Yojana 12th Installment Update: हमारे देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनका लाभ जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों को पहुंचाया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य योजनाओं से लेकर सस्ता राशन और आर्थिक योजनाएं शामिल होती हैं। ऐसी ही एक योजना किसानों के लिए भी है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के तहत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है, और इस पैसे को लाभार्थियों के सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है। इस योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये 2-2 हजार रुपये की किस्त में दिए जाते हैं। वहीं, 11वीं किस्त के बाद अब सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है, जिसमें लाभार्थियों को 2 हजार रुपये मिलेंगे। लेकिन कुछ किसानों के खाते में 2 की जगह 4 हजार रुपये भी आ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर ये कैसे होगा। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...