फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम मोदी खुद इस दिन जारी करेंगे किसान योजना के लाभार्थियों को 11वीं किस्त के पैसे, यहां जानें तारीख

Fri, 27 May 2022 10:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Pm kisan yojana 11th installment date: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त कब आएगी - फोटो : ANI and Istock
Pm kisan yojana 11th installment date: केंद्र सरकार द्वार चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश के जरूरतमंद किसान ले रहे हैं। एक बड़ी संख्या में इस योजना से किसान जुड़े हैं, और आर्थिक लाभ ले रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, जिन्हें सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाता है। इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की किस्त में किसानों को दिया जाता है। वहीं, अब तक इस योजना की 10 किस्त जारी हो चुकी है और सभी को 11वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर 11वीं किस्त के पैसे कब किसानों के बैंक खाते में आएंगे। अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको 11वीं किस्त कब मिल सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं... 
विज्ञापन

2 of 6
Pm kisan yojana 11th installment date: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त कब आएगी - फोटो : ANI
खुद पीएम मोदी करेंगे जारी
  • पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली 11वीं किस्त को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे। शिमला में इस दिन मोदी सरकार का एक भव्य कार्यक्रम है। जहां से पीएम मोदी कई योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे, तो वहीं दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त को भी जारी करेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
Pm kisan yojana 11th installment date: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त कब आएगी - फोटो : istock
कब करेंगे जारी?
  • बात अगर पीएम किसान योजना के अंतर्गत आने वाली 11वीं किस्त की तारीख की करें, तो ये पैसा 31 मई 2022 को जारी होगा। शिमला के रिज मैदान में कार्यक्रम के दौरान ही इस पैसे को लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।

4 of 6
Pm kisan yojana 11th installment date: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त कब आएगी - फोटो : istock
जरूर करवा लें ई-केवाईसी
  • अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप जल्द से जल्द ई-केवाईसी करवा लें। दरअसल, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको मिलने वाली 11वीं किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
Pm kisan yojana 11th installment date: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त कब आएगी - फोटो : istock
ऐसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी
  • अगर आपने अब तक पीएम किसान योजना के तहत ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप अपने नजदीकी सीएससी केंद्र में जाकर ये करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Pm kisan yojana 11th installment date: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त कब आएगी - फोटो : istock
  • इसके अलावा अगर आप चाहें तो आप खुद भी अपनी ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है, और यहां कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आप ऐसा कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें