फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: सावधान! इन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त, चेक करें कहीं आप तो नहीं सूची में

Thu, 09 May 2024 12:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन किसानों की 17वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Amar Ujala
17th Installment of PM Kisan Yojana: आप चाहे किसी शहरी इलाके में रहते हैं या फिर किसी ग्रामीण क्षेत्र में, लेकिन अगर आप किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो फिर आप उस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। जैसे- देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए आर्थिक लाभ ले रहे हैं। सालाना 6 हजार रुपये का लाभ योजना के अंतर्गत दिया जाता है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में देने का प्रावधान है, लेकिन इस बीच कई किसान ऐसे भी हो सकते हैं जो 17वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसके लिए आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि किन किसानों की किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
किन किसानों की 17वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock
ये हैं वो किसान जिनकी अटक सकती है किस्त:-

पहले किसान
  • अगर कोई किसान अपात्र होने के बाद पीएम किसान योजना से जुड़ा हुआ है, तो ऐसे किसानों की पहचान कर उनके आवेदन रद्द किए जा रहे हैं। ऐसे में ये किसान किस्त से भी वंचित रह जाएंगे। इसलिए अपात्र होने पर गलत तरीके से योजना से न जुड़ें।
विज्ञापन

3 of 5
किन किसानों की 17वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock
दूसरे किसान
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को योजना से जुड़ने के बाद कुछ काम करवाने होते हैं, जिनमें से एक काम भू-सत्यापन का है। अगर आप इसे करवा लेते हैं, तो आपको किस्त मिल सकती है। पर जो किसान इस काम को नहीं करवाएंगे, वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

4 of 5
किन किसानों की 17वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock
तीसरे किसान
  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके और आपको किस्त के 2 हजार रुपये मिल जाए, तो आपके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन किसानों की 17वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock
चौथे किसान
  • अगर आपने अपने आवेदन फॉर्म में नाम गलत भरा है, आधार नंबर गलत है, जेंडर गलत भरा है या फिर आपने अपने बैंक खाते की जानकारी गलत दी है आदि। तो ऐसी स्थिति में आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें