फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अब बचे हैं बस कुछ दिन, किसान तुरंत करें ये काम, वरना नहीं मिलेंगे अगली किस्त के पैसे

Sun, 28 Aug 2022 12:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : अमर उजाला
PM Kisan Yojana: देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए भारत सरकार ने साल 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। देश भर में करोड़ों किसान भारत सरकार की इस स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश भर में करोड़ों किसानों को हर साल तीन किस्त के रूप में दो दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक किसानों के खातों में कुल 11 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं आने वाले कुछ महीनों में 12वीं किस्त के पैसों को भी ट्रांसफर किया जा सकता है। अगर आप भी 12वीं किस्त के पैसों का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको तुरंत पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ईकेवाईसी करा लेनी चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2022 तय की गई है। ऐसे में आपको सरकार द्वारा तय की गई इस डेडलाइन से पहले अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock
अगर आप समय रहते योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराते। इस स्थिति में आपको अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock
ई-केवाईसी कराने के लिए सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट  https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। यहां आपको फार्मर कॉर्नर में जाकर ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : सोशल मीडिया
नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपने आधार नंबर को दर्ज करना होगा। इसे दर्ज करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी बॉक्स में फिल करने के बाद आपकी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें