PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है और इसका सीधा लाभ उन किसानों को मिलता है जो जरूरतमंद हैं और योजना के लिए पात्र हैं। इस योजना में सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। वहीं, इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, जिसका करोड़ों लाभार्थियों को बेसब्री से इंतजार है। इन सबके बीच एक सवाल ये भी चल रहा है कि क्या इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त का लाभ पिता और बेटे दोनों को मिल सकता है? तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि इसके लिए क्या नियम है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...