फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त, चेक करें लिस्ट कहीं आपका नाम तो नहीं

Mon, 08 May 2023 10:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
14वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : istock
14th Installment Of PM Kisan Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों में योजनाओं को पहुंचाने के लिए दोनों ही सरकारें काम करती हुई नजर आती हैं। आवास, राशन, बिजली, शिक्षा, रोजगार, भत्ता, बीमा और पेंशन जैसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इसी तरह किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है। इस योजना में किसानों की आर्थिक मदद की जाती है और उन्हें हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। इसी कड़ी में इस बार किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन इन सबके बीच आपके लिए ये जानना जरूरी है कि कहीं आप इस बार किस्त से वंचित न रह जाएं क्योंकि कई किसान ऐसे भी हैं जिनकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हो सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
14वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : istock
जान सकते हैं कि किन किसानों की किस्त अटक सकती है:-

नंबर 1
  • जिन किसानों की किस्त अटक सकती है इसमें वो किसान हैं, जो ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे या नहीं करवा रखी है। नियमों के तहत योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है, लेकिन अगर आप ये नहीं करवाते हैं तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
14वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : istock
  • अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इस काम को तुरंत करवा लें। इसके लिए आप आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर खुद ही ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं।

4 of 5
14वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : istock
नंबर 2
  • अगर आपके फॉर्म में कोई गलती, जैसे- नाम में गलती, आधार नंबर में गलती, दस्तावेजों में कमी या गलती, बैंक खाता संख्या गलत हो जाती है। तो ऐसे में आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
14वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : istock
नंबर 3
  • आप अगर योजना से जुड़े हुए हैं, तो नियमों के तहत आपको भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में भू-सत्यापन करवाने के लिए आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें