PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं के जरिए सरकार किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का काम कर रही है। इसी सिलसिले में साल 2018 में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत हर साल केंद्र सरकार किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।
हर साल मिलने वाली 6 हजार रुपये की यह राशि तीन किस्त के रूप में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। 12वीं किस्त मिलने के बाद से कई किसान 13वीं किस्त के पैसों का इंतजार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है।