फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगले महीने आ सकती है 13वीं किस्त, अगर नहीं किए ये काम, तो अटक सकते हैं किस्त के पैसे

Sun, 11 Dec 2022 10:37 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं के जरिए सरकार किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का काम कर रही है। इसी सिलसिले में साल 2018 में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत हर साल केंद्र सरकार किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

हर साल मिलने वाली 6 हजार रुपये की यह राशि तीन किस्त के रूप में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। 12वीं किस्त मिलने के बाद से कई किसान 13वीं किस्त के पैसों का इंतजार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसों को अगले साल जनवरी महीने में ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
वहीं अगर आपने अब तक योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द स्कीम में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराते हैं। ऐसे में आपके 13वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं। 

Govt Scheme: लगभग 2 रुपये के निवेश पर किसानों को सालाना मिलेगी 36 हजार रुपये की पेंशन, जानिए क्या है स्कीम

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इसके अलावा अगर आपने योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी को दर्ज किया था। इस स्थिति में भी आपको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको जल्द से जल्द योजना में अपनी गलत डिटेल्स को ठीक करा लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
वहीं अगर आपने अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपने राशन कार्ड की कॉपी को जमा नहीं किया है। इस स्थिति में भी आपको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। आपको जल्द से जल्द स्कीम में राशन कार्ड की कॉपी को जमा कर देना चाहिए।

PM SYMY: 1.83 रुपये के निवेश पर मिलेगी सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन, जानें क्या है स्कीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें