फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: इन लोगों के खाते में नहीं आएंगे योजना के पैसे, ऐसे चेक करें अपना नाम

Sun, 19 Dec 2021 12:48 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : istock
देश के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। केंद्र सरकार कभी भी किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकती है। अभी तक सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि 15 से 16 दिसंबर के बीच किसानों के खाते में किस्त के पैसे आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में अब अनुमान लगाया जा रहा कि इसमें कुछ समय और लग सकता है और क्रिसमस तक किसानों के खाते में योजना की 10वीं किस्त के पैसे आ सकते हैं। हालांकि अभी तक केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त आने के तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलेगा। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं ऐसे कौन लोग हैं जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा... 
विज्ञापन

2 of 6
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : istock
इन लोगों को नहीं मिलेंगे पीएम किसान योजना के पैसे  
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उन लोगों को नहीं मिलता है जो इनकम टैक्स भरते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : istock
  • डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकील, इंजीनियर, आर्किटेक्ट जैसे प्रोफेशनल्स को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलता है। 

4 of 6
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : istock
  • अगर आप रिटायर्ड कर्मचारी हैं और आपको 10,000 रुपये से ज्यादा पेंशन मिलती है तो भी आप इस स्कीम का फायदा नहीं ले सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : istock
  • केंद्र सरकार, राज्य सरकार और पब्लिक सेक्टर कंपनियों के ऑफिसर और रिटायर्ड ऑफिसर, केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्री, एमपी, एमएलए, एमएलसी, मेयर को भी योजना का लाभ नहीं मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : istock
ऐसे चेक करें अपना नाम
  • अगर आप योजना के लाभार्थी हैं और आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं ये जानने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा। 
  • यहां होम पेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन नजर आएगा। 
  • Farmers Corner पर क्लिक करने के बाद इसके अंदर आपको Beneficiaries List पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद ड्रॉप डाउन को क्लिक करें। यहां राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सलेक्ट करें। 
  • इसके बाद अपको Get Report पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें