फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इन किसानों नहीं मिल पाएगा पीएम किसान योजना का पैसा, आप तुरंत कर लें ये काम

Sat, 02 Dec 2023 01:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2023 को 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के अकाउंट में पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त की राशि डाली थी। सरकार ने यह राशि डीबीटी माध्यम से भेजा था। 15वीं किस्त मिलने के बाद अब किसानों के मन में सवाल है कि सरकार 16वीं किस्त के पैसे कब जारी करेगी। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार फरवरी, 2024 से मार्च, 2024 के बीच पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के 16वीं किस्त की राशि जारी सकती है।

कई किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त नहीं आई है। 15वीं किस्त का पैसा नहीं आने की मुख्य वजह ई-केवाईसी का न कराना हो सकता है। अगर आपको 15वीं  किस्त का फायदा लेना है, तो आपको योजना में अपनी ई-केवाईसी जल्द करा लेनी चाहिए। किसानों के खाते में पैसा नहीं आने की कई और वजहें भी हो सकती हैं।  
 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
किसे मिलता है किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के किसान को भारत का नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा भूमि का मालिक होना चाहिए। किसान के पास कुल भूमि क्षेत्रफल 2 हेक्टेयर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही किसान के परिवार की आय दो लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त की राशि आवेदन नहीं करने वाले किसानों को नहीं मिला है। इसके अलावा जिन किसानों का आवेदन नहीं स्वीकार हुआ है, उनको भी पैसा नहीं मिला है। योजना के पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करने वाले किसान भी फायदा उठाने से वंचित रह गए। योजना के शर्तों का उल्लंघन करने वाले किसानों के भी खाते में राशि नहीं आई है। 

Packaged Water: दुकानों पर धड़ल्ले से बिक रहा बोतल बंद खराब पानी, ऐसे करें असली नकली में पहचान

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
ऐसा होने पर नहीं मिलेगा 16वीं किस्त का पैसा

आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र हैं और फिर भी आपको लाभ नहीं मिल रहा है, तो आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक कर लीजिए। 

PM Kisan Yojana: इन गलतियों के कारण आपके खाते में नहीं आई 15वीं किस्त, लाभ पाने के लिए तुरंत करें ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आपका नाम लाभार्थी सूची में नहीं है, तो आपको किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करना चाहिए। योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं। अगर आप आवेदन नहीं करते हैं, तो 16वीं किस्त का भी आपको फायदा नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें