प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश भर में किसानों को कई लाभ मिल रहे हैं। यदि आपको या आपके आसपास किसी को इस योजना का लाभ मिलता है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, सरकार की ओर से इस योजना में शामिल एक सर्विस को अब बंद कर दिया गया है, जिसका सीधा असर देश के 12 करोड़ से अधिक किसानों पर पड़ने वाला है। इस नए बदलाव के चलते लाभार्थियों को अपना स्टेट्स चेक करने में दिक्कत हो सकती है। वहीं इस सुविधा को बंद करने के पीछे की वजह की बात करें, तो बताया जा रहा है कि योजना से जुड़े लाभार्थियों की महत्वपूर्ण जानकारियों को सुरक्षित रखने के लिए ये बदलाव किया गया है। इससे भले ही सुरक्षा पड़ जाएगी लेकिन लोगों को परेशानी भी होगी। आइए जानते हैं कि आखिर सरकार ने किन नियमों में बदलाव किया है, जिससे 12 करोड़ किसानों पर सीधा असर पड़ने वाला है।